Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 17 महिलाओं को किया गया सम्मानित

17 Women Honored on International Women's Day

17 Women Honored on International Women's Day: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 17 महिलाओं को किया गया सम्मानित

(ब्यूरो: सुनील त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

प्रतापगढ़, 08 मार्च 2025 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास खण्ड मानधाता के ग्राम पंचायत भदोही में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीरजा सिंह ने की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "जहां नारियों की पूजा व सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। 

नारी शक्ति असंभव को भी संभव बना सकती है, और एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित करती है।" उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, विशेष रूप से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव को रेखांकित किया।

महिलाओं की भूमिका को किया गया सराहनीय

17 Women Honored on International Women's Day
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 17 महिलाओं को किया गया सम्मानित

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा इज्जत घर निर्माण से लेकर ओडीएफ फेज-2 तक, हर योजना में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

17 महिलाओं को मिला प्रशस्ति पत्र

17 Women Honored on International Women's Day

17 महिलाओं को मिला प्रशस्ति पत्र


इस अवसर पर 17 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें ग्राम प्रधान नीरजा सिंह, ग्राम प्रधान अनारकली (टिकरी), ग्राम प्रधान स्वलेहा खातून (मदईपुर), पंचायत सहायक अंशिका सिंह, रंजना पटेल, पूजा सिंह, गुलनाज बानो, केयरटेकर पुष्पा देवी, शोभा देवी, सुनीता, शीला देवी, मालती देवी, सफाई कर्मी उर्मिला देवी, लीलावती, नीशा देवी, गीता और लालती शामिल थीं।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी, डीसी अतुल मिश्रा, प्रधान आशुतोष सिंह और रमेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ