Ticker

6/recent/ticker-posts

सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक हरख में तीन दिवसीय किशोरी समूह प्रशिक्षण का सफल आयोजन

तीन दिवसीय किशोरी समूह प्रशिक्षण
(रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ रामसागर वर्मा)

बाराबंकी, हरख, उत्तर प्रदेश

सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से चल रही सलोनी परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक हरख, जनपद बाराबंकी में तीन दिवसीय किशोरी समूह प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। 

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा सरकारी एवं स्थानीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

किशोरियों को दी गई अधिकारों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी किशोरियों को स्थानीय सेवदाता एवं ब्लॉक स्तरीय सेवदाताओं की भूमिका और उनकी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण स्वच्छता तथा बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए।

रोल प्ले और खेल गतिविधियों से बढ़ी सहभागिता

कार्यक्रम में आज की किशोरी एवं भविष्य की किशोरी विषय पर रोल प्ले गतिविधि के माध्यम से व्यवहारिक समझ विकसित कराई गई। अफरोज जी द्वारा ज्ञानवर्धक और मनोरंजक खेलों के माध्यम से किशोरियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया, जिससे प्रशिक्षण सत्र रोचक और प्रभावी बना।

गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान यह भी चर्चा की गई कि प्रशिक्षण के बाद जब किशोरियां गांव में एकत्रित होती हैं तो ग्रामीणजन उनसे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी मांगते हैं। 

इस संदर्भ में कमल किशोर ने समझाया कि किशोरियां शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी गांव में साझा करें और समुदाय को जागरूक बनाएं। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाकर अन्य किशोरियों एवं परिवारों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

टीम की सक्रिय भूमिका


प्रशिक्षण का संचालन मोहम्मद अखलाक खान द्वारा किया गया। सहयोगी टीम में कमल वर्मा, आंचल वर्मा, अफरोज खातून, पूनम एवं नीलम कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न गतिविधियों में अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर किशोरियों को अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ