![]() |
ऑपरेशन सिंदूर से आतंक का सफाया |
Opration Sindoor से आतंक का सफाया: सरदार पतविंदर सिंह बोले - भारत ने दिखाया दम
(मुख्य ब्यूरो चीफ: अभय कु० सिंह)
प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने आतंक के पूरे तंत्र को उखाड़ फेंका है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब हिंदुस्तानियों से भय खाएगा, और कोई भी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले अपनी मौत को याद करेगा। पाकिस्तान अब आतकिस्तान बन चुका है, उन्होंने कहा।
सरदार पतविंदर सिंह देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। अपने बाल्यकाल से ही उन्होंने लोगों को पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाने, नशे से दूर रहने और योग को अपनाने जैसे संदेश दिए हैं।
उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सेवक बनना भारत के लिए ऐतिहासिक और अद्वितीय क्षण है। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसा नेतृत्व है जिसने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, उन्होंने कहा।
जहां एक ओर गर्मी अपने चरम पर है, लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं, वहीं दूसरी ओर सरदार पतविंदर सिंह तिरंगा पगड़ी पहनकर तिरंगा यात्राओं में हिस्सा लेकर आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाते हैं। उनका सामाजिक कार्य मौसम की परवाह नहीं करता, उनके लिए देशप्रेम सर्वोपरि है।
वे ग्रामीणों को लू से बचाव के उपाय बताते हैं, जैसे आम का पना, गन्ने का रस, नींबू पानी, तरबूज, खीरा आदि का सेवन, और बिना टोपी या गमछे के घर से बाहर न निकलने की सलाह।
साथ ही वे लोगों से आग्रह करते हैं कि पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी की व्यवस्था करें, ताकि प्रकृति संतुलित और जीवित रह सके।
सरदार पतविंदर सिंह का समर्पण और उनका जीवनचरित्र युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका संदेश साफ है, देश और समाज के लिए हर परिस्थिति में सेवा करें यही असली राष्ट्रभक्ति है।
0 टिप्पणियाँ