बेरोजगारी, महंगाई एवं संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस – राजेश तिवारी |
Congress Fight Unemployment Inflation Constitution: बेरोजगारी, महंगाई एवं संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस - राजेश तिवारी
( ब्यूरो सुनील त्रिपाठी)
प्रयागराज मंडल के सभी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा के आवास पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को ब्लॉक, न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र एवं मंडल स्तर तक सशक्त बनाना है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा कांग्रेस का प्राथमिक कर्तव्य है, जिसे गांव-गांव और हर गली तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक तीन न्याय पंचायतों पर एक मंडल तथा हर ब्लॉक पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय खोला जाएगा। साथ ही, आम जनता की समस्याओं को उठाने के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, प्रदेश सचिव प्रभारी कौशांबी राजेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष NSUI अमित द्विवेदी "आजाद", जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, NSUI महासचिव अभिषेक शुक्ला, सोनू यादव, कैलाश केशरवानी, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नीरज उपाध्याय, गिल्ला पाण्डेय सहित कौशांबी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दिलाया गया।
0 टिप्पणियाँ