Ticker

6/recent/ticker-posts

देवभूमि बोले No to Corruption: Dhami Govt का Zero Tolerance ऐलान

देवभूमि बोले No to Corruption Dhami Govt का Zero Tolerance ऐलान
देवभूमि बोले No to Corruption Dhami Govt का Zero Tolerance ऐलान

देवभूमि में भ्रष्टाचार का नहीं रहेगा नामोनिशान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का सख्त संदेश

(मुख्य ब्यूरो चीफ अभय कुमार सिंह)

देहरादून: उत्तराखंड की पावन भूमि अब भ्रष्टाचार से मुक्त भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि में भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों और अनियमितताओं के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य सरकार की हालिया कार्रवाइयों और जनहितकारी फैसलों ने यह प्रमाणित कर दिया है कि अब उत्तराखंड में पारदर्शिता और जवाबदेही ही शासन की नई पहचान होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अब कोई भी व्यक्ति यदि अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हाल ही में विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सरकार ने कई अधिकारियों को निलंबित किया है, वहीं कुछ मामलों की सीबीआई और विजिलेंस जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर भ्रष्टाचार की संभावनाओं को न्यूनतम करने का प्रयास किया है।

राज्य में भूमि घोटाले, पेपर लीक, ट्रांसफर-पोस्टिंग में पारदर्शिता, और सरकारी टेंडरों की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल व सार्वजनिक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी न रह जाए।

जनता में इस सख्ती से विश्वास की लहर है। आम नागरिक सरकार की इन पहलों का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तराखंड न केवल प्राकृतिक सुंदरता बल्कि ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन के लिए भी देशभर में मिसाल बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ