![]() |
Sanjay Saraogi और Raju Singh ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के आदेश |
Sanjay Saraogi और Raju Singh ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के आदेश
(न्यूज़ संचालक बलराम सिंह)
पटना, बिहार
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री संजय सरावगी और मंत्री श्री राजू सिंह ने आज एक बेहद सराहनीय पहल के तहत 'सहयोग कार्यक्रम' में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया। यह कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे जनसमस्याएं सीधे सरकार तक पहुँचती हैं और उनका समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने निजी, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर पहुँचे थे। मंत्री द्वय ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि यह सरकार जनता की है। जब तक हर व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारी कोशिशें जारी रहेंगी। 'सहयोग' जैसे कार्यक्रम लोकतंत्र की आत्मा हैं, जहाँ जनता सीधे अपनी बात रख सकती है।
मंत्री राजू सिंह ने भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की आवाज़ को सुनना हमारी पहली ज़िम्मेदारी है। हम प्रशासन से समन्वय कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी पीड़ित को देरी न हो और न्याय सुलभ हो।
कार्यक्रम में सबसे सराहनीय बात यह रही कि अनेक लोगों की समस्याओं का स्थल पर ही समाधान कर दिया गया, वहीं कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
सहयोग कार्यक्रम एक जनोन्मुखी पहल है, जिसे राज्य सरकार जनकल्याण के दृष्टिकोण से चलाती है। यह लोगों को सीधा मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी शिकायतें, सुझाव और आवश्यकताएं खुलकर रख सकते हैं।
कार्यक्रम में न सिर्फ सामाजिक न्याय बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि विवाद, रोजगार और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
जनता की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही। कार्यक्रम में शामिल एक ग्रामीण महिला ने कहा कि पहली बार ऐसा लग रहा है कि मंत्री ने वाकई हमारी बात सुन रहे हैं और हल निकालने के लिए तत्पर हैं।
इस तरह के प्रयास न केवल लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करते हैं, बल्कि आम आदमी का सरकार पर विश्वास भी बढ़ाते हैं।
0 टिप्पणियाँ