Ticker

6/recent/ticker-posts

BJP Draws Strength from Its Workers: कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: संजय गुप्ता

 

BJP Draws Strength from Its Workers

BJP Draws Strength from Its Workers: कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: संजय गुप्ता

(ब्यूरो चीफ: अभय कुमार सिंह)

प्रयागराज, नैनी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान और गौरव सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्हीं की मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के बल पर आज भाजपा केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता में है। हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी उनका साथ सर्वोपरि रहेगा।

संजय गुप्ता नैनी मंडल के लोकपुर स्थित पार्षद मयंक यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और जयघोष के साथ संजय गुप्ता का जोरदार स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।

नैनी क्षेत्र में अपराध पर लगाम के लिए कड़े कदम

संजय गुप्ता ने घोषणा की कि नैनी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही हर मुख्य स्थान और बिजली के पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे न सिर्फ निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि अपराधियों में डर का माहौल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति "सुरक्षा, सेवा और सम्मान" को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से समारोह में चार चाँद

इस अवसर पर समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से पार्षद मयंक यादव, संजय श्रीवास्तव, सरदार पतविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह, सत्यम शुक्ला, रजत दुबे, नीरज शर्मा, सुधीर प्रजापति, राज सिंह, आकाश यादव, प्रदीप तिवारी, शिवदानी सिंह, गणेश पाण्डेय, उमेश सेन, सुनील विश्वकर्मा, मोहित अग्रहरि, सुनील कुशवाहा, पंकज तिवारी, और ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

समारोह में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश

समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि भाजपा के लिए काम करना उनका गौरव है और वे पूरी निष्ठा से पार्टी के हर निर्णय के साथ खड़े रहेंगे। संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हर सुख-दुख में उनके साथ हैं और रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ