Ticker

6/recent/ticker-posts

Grand Event of Bharat Gaurav Iconic Awards 2025: भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का शानदार आयोजन

Grand Event of Bharat Gaurav Iconic Awards 2025

Grand Event of Bharat Gaurav Iconic Awards 2025: भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का शानदार आयोजन

नई दिल्ली: दादा साहेब फालके आइकन अवार्ड फिल्म्स द्वारा नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में देश की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की और राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में असम, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर डॉ. जगदीश मुखी, लोकसभा सांसद व पूर्व मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, तथा राज्यसभा सांसद, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास बंडू आथवले द्वारा विशिष्ट हस्तियों को भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 से नवाजा गया।

Eminent personalities from various fields were honored for their outstanding contributions.

सम्मानित हस्तियां

इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शामिल हैं:प्रोफेसर डॉ. एडवोकेट सुनील वत्सला बलिराम गायकवाड़ - प्रतिष्ठित राजनेता, पूर्व सांसद लातूर, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के अधिवक्ता, और भाजपा महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य।
  • डॉ. प्रदीप दीक्षित - उत्तर प्रदेश नगरपालिका के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष।
  • गौतम पुरी - वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी।
  • अशोक बाली - प्रतिष्ठित व्यवसायी।
  • अजत तलवार - अंतरराष्ट्रीय मॉडल और व्यवसाय उद्यमी।
  • भगवान दास - असम फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित निर्देशक।
  • शिल्पा चौहान - डीपीआईएएफ की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
  • डॉ. गौरव अनिल शाह - युवा राजनीतिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
  • सौम्या रंजन प्रधान - रेल मंत्रालय जेआरयूसीसी सदस्य।
  • मदन दास - फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता।
  • परवेश राणा - प्रतिष्ठित नृत्य कोरियोग्राफर।
  • प्रशांत भार्गव - सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठित अधिवक्ता।
  • मयंक गोला - प्रतिष्ठित अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
  • विजय तोगा - रिपोर्टर।
  • डॉ. कबीर केवी - एएनपीएम के सीईओ और नबद अल इमारात, दुबई के निदेशक मंडल के संस्थापक व सीईओ।
  • डॉ. खालिद एल बलूशी - नबद अल इमारात, दुबई के चेयरमैन।
  • संदीप मल्होत्रा - दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त।
  • सूरी मिराडे - एसीसीआई निदेशक मंडल और कर्नाटक सरकार के कार्यकारी अध्यक्ष।
  • विवेक जैन - दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता, बागपत।
  • रोहित तिवारी - नवतेज टीवी पत्रकार।
  • एमक्यू खान - संपादक, गुनाह टाइम्स।
  • कशान तुमसिल हाशमी - संपादक, परदेस न्यूज।
  • फैसल निसार अंसारी - संपादक, राष्ट्रीय मानवाधिकार टाइम्स।
  • पारस आहूजा - व्यवसायी।
  • सुनीर शर्मा - पंजाब बोर्ड एआईएमओ के अध्यक्ष।
  • विपुल जैन - अंतरराष्ट्रीय अवार्डी, गोल्ड मेडलिस्ट, राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार, बागपत।
  • चौधरी एएन शाह - मुख्य संपादक, राजनीति वार्ता।
  • डॉ. विपिन गौर - न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जनरल सेक्रेटरी।
  • एनके नरेश - प्लेबैक सिंगर।
  • परवीन कुराड़िया - करोल बाग नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष।
  • गौतम - बेस्ट आइकन ज्योतिषी।

समारोह का उद्देश्य

इस समारोह में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। यह मंच न केवल सम्मानित हस्तियों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

आभार व्यक्त

दादा साहेब फालके आइकन अवार्ड फिल्म्स के संस्थापक कल्याणजी जाना ने भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 के आयोजन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों और समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वालों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ