Ticker

6/recent/ticker-posts

सिख समाज ने BJP का 46वां स्थापना दिवस दिव्य-भव्य जश्न के साथ मनाया

BJP 46th Foundation Day Celebration
सिख समाज ने BJP का 46वां स्थापना दिवस दिव्य-भव्य जश्न के साथ मनाया

सिख समाज ने BJP का 46वां स्थापना दिवस दिव्य-भव्य जश्न के साथ मनाया

(ब्यूरो चीफ अभय कुमार सिंह)

प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन प्रयागराज में इसका दृश्य कुछ अलग ही था। 

यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के नेतृत्व में सिख समाज ने अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ इस गौरवपूर्ण दिवस को मनाया।

प्रयागराज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिख प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के विभिन्न जिलाध्यक्षों – महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान – का पारंपरिक अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मिष्ठान्न खिलाकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें 46वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी ध्वज को घर-घर फहराते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जन संपर्क अभियान की शुरुआत की गई। 

इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्षों और केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य किया गया। उपस्थित जनसमूह ने 'विकसित भारत' बनाने का संकल्प लिया और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा। परमजीत सिंह बग्गा ने कहा, “विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भाजपा राष्ट्र सेवा और जन कल्याण हेतु सतत प्रयासरत है। हम करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस यशस्वी यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।”

मनु सिंह चावला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए अटल संकल्प के साथ कार्यरत हैं।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह सरना, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, परमिंदर सिंह बंटी, बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, गुरबख्श सिंह, जसवीर सिंह, हरजीत सिंह कथुरिया, त्रिलोचन सिंह बग्गा, मनजीत सिंह खालसा, सतेंद्र सिंह, हरमनजी सिंह, जसविंदर सिंह नीतू, कुलदीप सिंह खालसा, परमात्मा सिंह अरोड़ा, दविंदर सिंह संधू आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देने एवं एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने न केवल भाजपा के स्थापना दिवस को विशेष बनाया, बल्कि समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता का संदेश भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ