सरदार पतविंदर सिंह का अनूठा जन-जागरूकता अभियान
(ब्यूरो चीफ: अभय कुमार सिंह)
प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह का देशप्रेम और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण देखते ही बनता है। बाल्यकाल से ही समाज सेवा में रुचि रखने वाले सरदार पतविंदर सिंह आज भी गांव-गांव जाकर सामाजिक जागरूकता का अलख जगा रहे हैं।
उनका संकल्प स्पष्ट है-देश और प्रदेश सुरक्षित हाथों में रहें, आतंकवाद और अलगाववाद जड़ से समाप्त हों। इसी उद्देश्य को लेकर वह निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बावजूद उनका जज्बा कम नहीं होता।
जब दोपहर की धूप आग बरसाने लगती है और लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं, तब भी सरदार पतविंदर सिंह जन-जागरूकता के कार्यों में लगे रहते हैं।
उनकी अपील है कि लोग पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें, कन्या भ्रूण हत्या न करें, नशे से दूर रहें और नियमित योग करके स्वयं को स्वस्थ रखें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताते हुए वह कहते हैं कि हमें गर्व है कि हमारा राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
गर्मी से बचाव के उपाय बताते हुए सरदार पतविंदर सिंह गांव वालों को शीतल पदार्थों जैसे शरबत, आम का पना, गन्ने का रस, तरबूज, खरबूजा, नींबू पानी व खीरे का सेवन करने की सलाह देते हैं।
साथ ही, धूप में बिना तौलिया या गमछा के बाहर न निकलने और पशु-पक्षियों के लिए अपने घरों की छतों और दीवारों पर दाना-पानी रखने का संदेश भी देते हैं।
सरदार पतविंदर सिंह का कहना है कि देशप्रेम के लिए वह किसी भी कठिनाई और यातना को सहने के लिए सदैव तैयार हैं। उनका जीवन और कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनका अभियान मौसम की परवाह किए बिना निरंतर चलता रहता है, क्योंकि उनके भीतर देशभक्ति की एक अदम्य ज्वाला प्रज्वलित है। उनका संदेश साफ है-स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत और जागरूक भारत ही हमारा भविष्य है।
0 टिप्पणियाँ